फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG Playing 11: हैदराबाद पर जीत हासिल कर शीर्ष चार में वापसी करना चाहेगा लखनऊ, जानें संभावित प्लेइंग 11

Sat, 13 May 2023 02:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Today Playing 11 LSG vs SRH Prediction: लखनऊ की टीम जीत के साथ प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। वहीं, हैदराबाद की टीम जीत के साथ अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखना चाहेगी।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले मैच में अप्रत्याशित जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें जगाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजों की शनिवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिनरों के सामने कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। लखनऊ ने पिछले तीन में से दो मैच गंवाए हैं लेकिन यदि वह एडेन मार्करम की अगुवाई वाली सनराइजर्स की टीम को हरा देता है तो फिर वह शीर्ष चार में जगह बना लेगा। जहां तक सनराइजर्स की टीम की बात है तो वह 10 टीमों की अंक तालिका में अभी 10 मैचों में आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन


क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम 11 मैचों में 11 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। उप्पल का विकेट हालांकि धीमी गति के गेंदबाजों को मदद पहुंचाता रहा है और ऐसे में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लखनऊ के पास रवि बिश्नोई, अनुभवी अमित मिश्रा और कप्तान क्रुणाल के रूप में उपयोगी स्पिन तिकड़ी है जिनके सामने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी तीन विदेशी खिलाड़ियों एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और ग्लेन फिलिप्स पर निर्भर है। फिलिप्स ने 13.25 करोड़ रुपए में बिके हैरी ब्रूक के नहीं चल पाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाई।

अगर स्पिनरों की बात की जाए तो लखनऊ का पलड़ा हैदराबाद पर भारी लगता है। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल हो जाने से सनराइजर्स का स्पिन विभाग कमजोर पड़ा है। उसकी तरफ से केवल एक स्पिनर मयंक मारकंडे ही अब तक अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। हैदराबाद की टीम कागजों पर मजबूत नजर आती है लेकिन उसे दो प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल (9 मैच 187 रन) और राहुल त्रिपाठी (10 मैच में 237 रन) की खराब फॉर्म का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में क्लासेन (185.34) के अलावा अभिषेक शर्मा (152.63) ही 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं। जहां तक लखनऊ की बल्लेबाजी का सवाल है तो कप्तान केएल राहुल की चोट से टीम को खास नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि शीर्ष क्रम में क्विंटन डि कॉक और काइल मायर्स शुरू से ही आक्रामक खेलने में माहिर हैं।

भुवी से रहना होगा सतर्क
मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक कई अच्छी पारियां खेली हैं। आयुष बडोनी ने भी प्रभाव छोड़ा है लेकिन वह लखनऊ का धीमा विकेट था जिस पर उसके बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। लखनऊ के बल्लेबाज यहां के विकेट पर अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करना चाहेंगे लेकिन उन्हें भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन की तेज गेंदबाजी जोड़ी से सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह/मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें