सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने रविवार को इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2020 के 35वें मुकाबले में उन्होंने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले विदेश खिलाड़ी बन गए। बता दें कि वार्नर ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। इस 47 रन के साथ वार्नर ने आईपीएल में पांच हजार रनों (5037) का आंकड़ा पार किया।
बता दें कि रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने भी छह विकेट खोकर 163 रन बना ली। इसके बाद मैच सुपरओवर में चला गया, जहां कोलकाता ने बाजी मार ली।