फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH Vs CSK: एमएस धोनी ने मैदानकर्मियों के साथ खिंचाई तस्वीर, फैंस का जीता दिल; सीएसके ने शेयर किया वीडियो

Sat, 18 Apr 2026 09:24 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सीएसके के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक मैच में भी खेलने नहीं उतरे हैं। उन्होंने हैदराबाद में मैदानकर्मियों के साथ मुलाकात की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मैदानकर्मियों के साथ धोनी - फोटो : CSK Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भी सीएसके के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उनके व्यवहार ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले सीएसके के बल्लेबाज धोनी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदानकर्मियों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन

मैदानकर्मियों के साथ की बातचीत 
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी को मैदानकर्मियों के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा जा सकता है जो उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है। मालूम हो कि पिंडली में चोट के कारण धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पूर्व धोनी को नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया था। लेकिन वह इस मैच से भी मैदान पर वापसी नहीं कर सके। 

सीएसके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें धोनी अच्छी लय में दिख रहे थे। इसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल करियर में अब तक 278 मैच खेले हैं, जिसकी 242 पारियों में 38.30 की औसत के साथ 5439 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी 
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए। सीएसके के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि मुकेश चौधरी ने दो सफलता हासिल की। वहीं, एक विकेट गुरजपनीत सिंह के नाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें