फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण की शरण में पहुंचे श्रीसंत

Fri, 26 Oct 2012 06:18 PM IST
गुरुवयूर (केरल)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम से काफी समय से बाहर चल रहे क्रिकेटर एस श्रीसंत केरल के गुरूवयूर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा के दौरान श्रीसंत पारंपरिक परिधान में नजर आए। श्रीसंत पारंपरिक पूजा 'कृष्णट्टाम' के लिए अपने चेहरे को कई रंगों से रंगने के साथ ही कीमती पत्थरों से सजा मुकुट और पारंपरिक परिधान पहने हुए थे।
विज्ञापन


मंदिर सूत्रों ने बताया कि परिजन अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उनकी उन्नति के लिए भगवान से दुआ मांगते हैं और अपने बच्चों को कृष्णट्टाम कराने के लिए यहां पारंपरिक लिबास में लेकर यहां आते हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णट्टम, कथकली और कुड्डियट्टाम आदि की ही तरह एक प्राचीन नृत्य शैली की तरह होता है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2011 में टेस्ट के बाद से 29 वर्षीय श्रीसंत अपने अंगूठे की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें