फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा पर भड़की श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

Tue, 27 Nov 2018 01:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल का बहुचर्चित थप्पड़ कांड, स्पॉट फिक्सिंग में अहम खुलासों के बाद अब क्रिकेटर श्रीसंथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चाओं की वजह बिग बॉस का घर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी का एक कमेंट है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए अगली स्लाइड...
विज्ञापन

2 of 7
सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो पर कमेंट करना राज कुंद्रा को भारी पड़ गया। जैसे ही यह कमेंट श्रीसंथ की पत्नी भुवेनश्वरी की नजर में आया उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के इस पूर्व सहमालिक को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुना दी।
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल, कलर्स टीवी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'श्रीसंथ अपनी जिंदगी का एक और सच बताने जा रहे हैं। रात 9 बजे देखिए कलर्स चैनल। इस पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सहमालिक राज कुंद्रा ने कमेंट में 'एपिक' लिखने के बाद हंसने वाला इमोजी पोस्ट कर दिया।

4 of 7
जैसे ही फैंस ने राज कुंद्रा यह कमेंट देखा वह सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया। मगर श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी को अपने पति का इस तरह मजाक बनना नागवार गुजरा। उन्होंने राज कुंद्रा को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने यह तक कहा कि मेरे पति को कोर्ट ने बरी कर दिया बल्कि तुम खुद सट्टेबाजी के दोषी हो।
विज्ञापन

5 of 7
comment
भुवनेश्वरी के इस कमेंट के बाद तो फैंस ने राज कुंद्रा की जमकर क्लास लगा दी। किसी ने उन्हें सट्टेबाज कहा था, किसी ने खुद की गिरेबां में देखने की हिदायत दे डाली।
विज्ञापन

6 of 7
श्रीसंथ के समर्थन में किया गया कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने श्रीसंथ को बिग बॉस की नौटंकी बताने से भी गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें