फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग: सीसीटीवी फुटेज में लड़की संग दिखे श्रीसंत

Mon, 27 May 2013 09:36 AM IST
चंडीगढ़/नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत और अंकित चव्हाण को बुकी जीजू ने होटल जेडब्ल्यू मैरियट में न केवल गिफ्ट दिए थे, बल्कि उन्हें लड़कियों से भी मिलवाया था।
विज्ञापन


होटल की दूसरी मंजिल से मिली सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है।

फुटेज में दोनों खिलाड़ियों के साथ लड़कियां आती जाती दिख रही हैं। यहीं नहीं श्रीसंत तो अपने कमरा नंबर 333 में एक लड़की को अंदर लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा ये दोनों खिलाड़ी देर रात तक होटल की दूसरी मंजिल पर अपने कमरों के बाहर खड़े होकर बालकनी में लड़कियों से बातचीत कर रहे थे।

पुलिस श्रीसंत को गिफ्ट में दिए गए दोनों मोबाइल बरामद कर चुकी है। बुकी द्वारा गिफ्ट किए गए दोनों मोबाइल श्रीसंत ने जयपुर में रहने वाली अपनी दो गर्लफ्रेंड्स को दे दिए थे।
विज्ञापन


आठ मई को राजस्थान रॉयल्स की टीम सेक्टर 35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में पहुंची थी। रात दस बजे बुकी जीजू क्रिकेटर अंकित चव्हाण के साथ श्रीसंत के कमरा नं 333 के बाहर पहुंचे। उसने श्रीसंत से मिलने के लिए दरवाजा खटखटाया।

इस दौरान अंकित ने हाथ में पैकेट पकड़ा हुआ था। श्रीसंत ने थोड़ी देर बाद दरवाजा खोला। दस मिनट बाद काले कपड़े पहने हुए एक लड़की श्रीसंत के कमरे के पास आई। कुछ देर बाद दो और लोग श्रीसंत के कमरे के बहार पहुंचे। इस दौरान एक लड़की श्रीसंत के कमरे के बाहर खड़ी रही।

रात करीब 10:55 पर श्रीसंत और अंकित लड़कियों के साथ होटल से बाहर चले गए थे। रात करीब 2:19 बजे श्रीसंत ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनकर होटल में आई एक और लड़की के साथ दिखे। श्रीसंत लड़की के साथ सीधा अपने कमरे में चले गए। इसके अलावा क्रिकेटर अंकित उसके पीछे दूसरी लड़की के साथ आ रहा था।

रात 3:55 बजे श्रीसंत अकेले अपने कमरे से बाहर आते हुए दिखाई दिए। अगले दिन 9 मई को किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स टीमों के मैच के दौरान श्रीसंत पर स्पाट फिक्सिंग के आरोप लगे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस होटल से फुटेज और कमरों का रिकार्ड आदि अपने साथ ले गई थी। इनकी जांच में गिफ्ट आदि का खुलासा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें