फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'42 साल की उम्र में अगर कोई ग्रैंडस्लैम जीत सकता है तो मैं 36 में क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकता'

Fri, 15 Mar 2019 05:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई को एस श्रीसंत के आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार का आदेश दिया है जिसके बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि अगर लिएंडर पेस 42 साल की उम्र में ग्रैंडस्लैम जीत सकते हैं तो वह कम से कम 36 वर्ष में कुछ क्रिकेट खेल सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
 S Sreesanth - फोटो : file photo
न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा कि बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति श्रीसंत को दी जाने वाली सजा की अवधि पर तीन महीने के भीतर पुनर्विचार कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth - फोटो : file photo
श्रीसंत के साथ मुंबई के स्पिनर अंकित चव्हाण और हरियाणा के अजीत चंदिला को 2013 में बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था, जिसके बाद श्रीसंत ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी। 

4 of 5
sreesanth - फोटो : file photo
उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को पक्ष में आए फैसले के बाद श्रीसंत ने राहत की सांस ली और कहा, 'मैं नहीं जानता कि इतने वर्षों बाद जिंदगी में आगे क्या होगा। छह साल हो चुके हैं और मैंने क्रिकेट नहीं खेला है जो मेरी जिंदगी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीसंत - फोटो : File
श्रीसंत 2007 विश्व टी-20 और 2011 वन-डे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई देश की उच्चतम न्यायालय द्वारा सुनाये गये फैसले का सम्मान कर मुझे कम से कम क्रिकेट मैदान पर वापसी की अनुमति दे। उम्मीद करता हूं कि अब कम से कम मैं स्कूल के क्रिकेट मैदान पर चल सकता हूं और वहां ट्रेनिंग कर सकता और कोई मुझे यह नहीं कहेगा कि मुझे इसकी अनुमति नहीं है। मैं उतना क्रिकेट खेलना चाहता हूं, जितना खेल सकता हूं।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें