फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ कांड से स्पॉट फिक्सिंग तक बदनाम रहे श्रीसंत

Fri, 17 May 2013 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के तुनकमिजाज तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत का नाम तो हालांकि बहुत शांत है लेकिन उनका करियर तमाम तरह के विवादों में घिरा रहा है।
विज्ञापन


श्रीसंत अपनी गेंदबाजी के लिए उतना सुर्खियों में नहीं आए जितना कि हरभजन सिंह के साथ थप्पड़ कांड और अब स्पॉट फिक्सिंग में फंसकर उनका नाम सुर्खियों में सबसे ऊपर पहुंच गया है।

गुस्सैल स्वभाव के श्रीसंत का आईपीएल के पहले संस्करण में 25 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई के बीच मोहाली में मुंबई के आफ स्पिनर हरभजन सिंह के साथ थप्पड़ कांड हो गया था।
विज्ञापन


पंजाब की जीत के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया। तब श्रीसंत को चेतावनी देकर छोड़ गया था।

श्रीसंत ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में उस समय इस थप्पड़ कांड को जिंदा कर दिया था जब उन्होंने ट्विटर पर इस पूरे मामले की सच्चाई लोगों के सामने रखी थी।

यह भी अजीब संयोग है कि श्रीसंत का स्पॉट फिक्सिंग का मामला मोहाली के मैदान का ही है। आईपीएल का यह मैच नौ मई को राजस्थान और पंजाब के बीच खेला गया था और राजस्थान के श्रीसंत इस मैच में 40 लाख की स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोपी बताए जा रहे हैं।

केरल का यह तेज गेंदबाज समय समय पर मैदान में अपनी हरकतों के कारण ही अंपायरों की नाराजगी झेलता रहा है। दिसंबर 2006 में श्रीसंत पर दक्षिण अफ्रीकी दौरे में बल्लेबाज हाशिम अमला को आउट करने के बाद उनके प्रति असम्मान दिखाने के कारण मैच फीस के 30 प्रतिशत का जुर्माना किया गया।

वर्ष 2007 के इंग्लैंड दौरे में श्रीसंत पर इंग्लैंड के कप्तान माइकल वान को जानबूझकर कंधा मारने के लिए मैच फीस के आधे का जुर्माना किया गया था।

इसी मैच में श्रीसंत ने केविन पीटरसन पर बीमर तक डाल दी थी जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक आथर्टन ने श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर डाली थी।

सितंबर 2007 में टी 20 विश्वकप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में श्रीसंत पर अत्यधिक अपील करने के लिए मैच फीस के 25 फीसदी तक का जुर्माना किया गया था। आस्ट्रेलिया के 2007 के भारत दौरे में श्रीसंत का एंड्रयू साइमंड्स के साथ टकराव भी चर्चा का विषय रहा था।

वर्ष 2009 में ईरानी ट्राफी मैच में श्रीसंत पर मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर 60 फीसदी मैच फीस का जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन


जुलाई 2010 में श्रीसंत को केरल क्रिकेट संघ से भी चेतावनी मिली थी। श्रीसंत अपनी चोटों से उबरने के बाद टीम इंडिया में लौटने का प्रयास कर रहे थे लेकिन स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण ने उनके लिए अब जैसे तमाम रास्ते बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें