फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है इंस्पेक्टर बदरीश का आईपीएल कनेक्शन?

Fri, 17 May 2013 04:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के तार दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर बदरीश दत्त और जासूस गीता शर्मा की मौत से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने यह खुलासा किया है कि बदरीश आईपीएल फिक्सिंग की जांच टीम के मेंबर थे और उन्होंने इस स्कैंडल से जुड़े कई कॉल्स को इंटरसेप्ट किया था।

हालांकि फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने बदरीश की मौत और आईपीएल के बीच किसी तरह का कनेक्शन होने से इंकार किया है।

लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में भी लगी है कि बदरीश की हत्या के पीछे दुबई के आकाओं का हाथ तो नहीं जो आईपीएल फिक्सिंग रैकेट को ऑपरेट कर रहे थे?

सूत्रों के अनुसार, स्पॉट फिक्सिंग की मीटिंग्स गुड़गांव के सहारा मॉल में भी हुई थी और दत्त वहां से जुड़ी सूचनाओं को निकालने की कोशिशों में लगे थे। वह एक महीने से इसकी खोज में लगे थे।

पुलिस यह जानने में लगी है कि क्या दत्त के पास आईपीएल स्कैंडल से जुड़ी खास जानकारियां थीं जिससे दुबई में बैठे आकाओं को परेशानी हो रही थी। दत्त के परिवार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीश डीसीपी संजीव यादव की स्पेशल टीम के मेंबर थे जो आईपीएल से जुड़े कॉल्स को इंटरसेप्ट कर रही थी।

कॉल्स को सुनकर पहले पुलिस ने सोचा कि ये आतंकवादी हैं लेकिन बाद में पुलिस को यकीन हुआ कि वे आईपीएल स्कैंडल को हैंडल करने वाले दुबई में बैठे लोग हैं। इस टीम ने पाकिस्तान के भी कई कॉल्स को इंटरसेप्ट किया था।

पिछले शनिवार को गुड़गांव के एक फ्लैट में गीता शर्मा और स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर बदरीश दत की लाश मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें