फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten10: लखनऊ के डे-स्प्रिंग ईगल्स एलएलसी टेन10 में मचाएंगे धमाल, टीम में शामिल होने के लिए 19 को ट्रायल

Fri, 03 Jan 2025 04:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑफ स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह डे-स्प्रिंग ईगल्स के मेंटर होंगे। भज्जी की रणनीति से टीम को एलएलसी टेन10 का कप जीतने का पूरा भरोसा है। एलएलसी टेन10 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसी टेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें अब लखनऊ की डे-स्प्रिंग ईगल्स की टीम भी शामिल हो गई है। इसके साथ ही लीग में कुल टीमों की संख्या 12 हो गई है। 
विज्ञापन


ग्रुप के निदेशक शिवम विजय साहू ने कहा कि युवाओं को बढ़ावा देने और उनके लिए अवसर पैदा करने के लिए समर्पित डे-स्प्रिंग ब्रांड एलएलसी टेन10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा है। डे-स्प्रिंग, डे-स्प्रिंग ईगल्स के नाम से लीग में अपनी टीम उतार रहा है। चूंकि क्रिकेट आज लाखों युवाओं के दिलों में बसता है, इसलिये लीग के जरिये हमारा उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को क्रिकेट में करियर बनाने का अवसर प्रदान करना है। साथ ही डे स्प्रिंग की ये पहल टीमवर्क, दृढ़ता और अपने आसपास के लोगों का उत्थान करने के हमारे मूल्यों को भी दर्शाती है। 

शिवम ने लखनऊ और उसके समीपवर्ती जिलों के युवाओं से इस टीम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे उत्साह के साथ डे-स्प्रिंग के साथ जुड़ें, और इस लीग में पूरे जुनून और उर्जा के साथ टीम का प्रतिनिधित्व करें। अधिक जानकारी के लिए युवा एलएलसी टेन10 और डे-स्प्रिंग ईगल्स के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन


हरभजन सिंह होंगे टीम के मेंटर
ऑफ स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह डे-स्प्रिंग ईगल्स के मेंटर होंगे। भज्जी की रणनीति से टीम को एलएलसी टेन10 का कप जीतने का पूरा भरोसा है। एलएलसी टेन10 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 है। 15 और 19 जनवरी 2025 को रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के ट्रायल्स का यूपी के 11 शहरों में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें