श्रीसंत स्पेशल सेल के कार्यालय में अब मस्ती भी करने लगा है। श्रीसंत ने बताया कि भारतीय टीम में मौजूद दो खिलाड़ियों ने उसकी गर्लफ्रेंड्स को छीन लिया।
वह कोशिश करता था कि ये खिलाड़ी उसकी गर्लफ्रेंड्स से बात न करें। भारतीय टीम में खूब खींचतान होती है। खिलाड़ी एक-दूसरे से चिढ़ते हैं। श्रीसंत का कहना है कि भारतीय टीम में दो खिलाड़ी उससे भी चिढ़ते थे।
पूछताछ से हुए परेशान
पुलिस क्रिकेटरों से बार-बार पूछताछ कर रही है। इससे वे परेशान हो गए हैं और यही कह रहे हैं कि वे अब क्या बताएं। जो था उन्होंने बता दिया। बताया जा रहा है कि तीनों क्रिकेटरों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
श्रीसंत-चंडीला की रिमांड बढ़ी
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज
गेंदबाज श्रीसंत और अजित चंडीला की पुलिस हिरासत की रिमांड बढ़ाकर 28 मई तक
कर दी गई है। जबकि अंकित चव्हाण को जेल भेज दिया गया है।