फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, किन 3 मुद्दों पर की गई कुंद्रा से पूछताछ

Thu, 06 Jun 2013 01:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग मामले में अब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा से दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उनसे कई घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन


सवाल-जवाब का दौर सुबह दस बजे से शुरू होकर देर रात तक जारी था।

पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि कुंद्रा से खासतौर पर तीन मुद्दों पर पूछताछ की गई।

पहला, टीम प्रबंधन में उनकी क्या भूमिका है, उनकी (खिलाड़ियों और टीम को लेकर) क्या जिम्मेदारी है और खिलाड़ियों के पास आने वाले बुकी के बारे में क्या उन्हें जानकारी थी।

इसके जवाब में ये बात सामने आई कि कुंद्रा की टीम में सिर्फ 11.7 फीसदी की हिस्सेदारी है।

इसके बाद टीम के तीन और मालिक मनोज बडोला (34 फीसदी), चेलाराम मोदी (43 फीसदी) और एंड्रयू मडोक हैं। ये सभी ब्रिटिश एनआरआई हैं।

कुंद्रा से क्रिकेटर श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण और सिद्धार्थ त्रिवेदी के बारे में भी पूछताछ की गई। विशेष पुलिस आयुक्त ने आरोप लगाया कि राज ज्यादा कुछ बता नहीं रहे।
विज्ञापन


जिस तीसरे मुद्दे पर पर उनसे पूछताछ की गई उसके बारे में विशेष पुलिस आयुक्त ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि वह बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं अत: उनसे पूछताछ जरूरी थी।

टीम प्रबंधन ने निर्देश दे रखे थे कि मैरियट होटल में सभी पर नजर रखी जाए।

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार किया जा सकता है और शिल्पा शेट्टी से भी सवालों का सामना करने बुलाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि तफ्तीश जारी है।

पूछताछ के बाद फैसला
जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया कि क्या उन्हें कुंद्रा के स्पॉट फिक्सिंग या सट्टेबाजी में लगे होने का संदेह है? इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। हम पूछताछ कर रहे हैं। यह पूरी होने के बाद ही कोई फैसला करेंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ी आने वालों बताते थे ‘पर्सनल गेस्ट’
पुलिस के अनुसार कुंद्रा के पास खिलाड़ियों को लेकर कहने को कुछ ज्यादा नहीं था।

जब पुलिस ने उनसे कहा कि वे टीम के मालिक हैं और बीसीसीआई से करार के तहत यह उनकी जिम्मेदारी है कि खिलाड़ी गलत लोगों से न मिलें, तो कुंद्रा ने कहा कि सारे क्रिकेटर वयस्क हैं और जब भी वे किसी को अपने साथ होटल में ले जाते थे तो उन्हें अपना ‘पसर्नल गेस्ट’ बताते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें