फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलमंत्री रिजिजू ने कहा 'BCCI को नाडा के दायरे में लाना बड़ी उपलब्धि, अब RTI के अंदर भी लाएंगे'

Tue, 27 Aug 2019 08:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजिजू/बीसीसीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के दायरे में लाना उनके पिछले तीन महीने के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही। बीसीसीआई को लंबे समय तक नानुकुर के बाद आखिरकार इस महीने नाडा के दायरे में आने के लिए रजामंदी जतानी पड़ी जिससे उसके राष्ट्रीय खेल महासंघ बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

विज्ञापन


यह पूछने पर कि खेलमंत्री के तौर पर क्या यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही, उन्होंने हां में जवाब दिया।

उन्होंने प्रेस ट्रस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर, बीसीसीआई क्रिकेट की संचालन ईकाई है और क्रिकेट भी खेल है। देश में खेल के तमाम कानून और प्रावधान उस पर लागू होते हैं। मेरा मानना है कि देश में हर खेल और हर खिलाड़ी बराबर है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वाभाविक प्रक्रिया है और अच्छा है कि ऐसा हो गया। यह अजीब सा लगता कि सिर्फ एक खेल नियमों के दायरे से बाहर है।’’  खेलमंत्री ने यह भी कहा कि जल्दी ही बीसीसीआई आरटीआई के दायरे में भी आ जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का पैसा जनता का पैसा है। बीसीसीआई के पास पैसा कहां से आ रहा है। बीसीसीआई की यह दलील बेमानी है कि वह सरकार से अनुदान नहीं लेता। लोग टीवी देखते हैं, टिकट खरीदते हैं, विज्ञापन का पैसा, यह सब जनता का पैसा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से ही पैसा मिलता है। लोगों का पैसा चाहे सरकार से ले या सीधे, बात एक ही है। हर संगठन को पारदर्शिता और जवाबदेही से काम करना चाहिए। क्रिकेट या किसी एक महासंघ की बात नहीं हो रही है।’’ 
विज्ञापन


रीजीजू ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेल आचार संहिता खेलों में सुशासन के लिये जरूरी है और सरकार जल्दी ही मजबूत आचार संहिता लेकर आयेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें