फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर्स के चयन पर अटकलों का बाजार गर्म

Sun, 23 Dec 2012 12:34 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के पाकिस्तान के खिलाफ लंबे अर्से बाद होने वाली सीरीज में वन-डे के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय चयनकर्ता रविवार को टीम की घोषणा करेंगे। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ता आगामी टी-20 और वन-डे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई टी-20 टीम को ही पाकिस्तान के खिलाफ भी उतारा जा सकता है। वन-डे टीम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। दोनों देशों के बीच वन-डे सीरीज 30 दिसंबर से चेन्नई में शुरू होने जा रही है।

सचिन के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भी सवालों के घेरे में हैं। हालांकि संभावना है कि वन-डे में उनके पिछले शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें आगे भी इस प्रारूप में फिलहाल बरकरार रखा जाएगा। चयनकर्ताओं के लिए फिटनेस समस्या से जूझ रहे जहीर खान पर निर्णय लेना कठिन हो सकता है। टीम के ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिलहाल सीरीज में खुद की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें