सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में स्कूली बच्चे कड़ी धूप में क्रिकेट खेल रहे हैं। स्ट्राइक पर मौजूद यह दिव्यांग पहले शॉट मारता है और फिर घुटनों और हाथों के बल एक रन पूरा भी कर लेता है। इतना ही नहीं इसके बाद अगली गेंद पर नॉन स्ट्राइक एंड से स्ट्राइक एंड तक रन भी पूरा करता है।
अबतक सोशल मीडिया पर इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं। सुधा रामेन के ट्वीट पर खबर लिखे जाने तक 1.7 हजार रीट्वीट, 4.5 हजार कमेंट्स आ चुके हैं। हर कोई इस बच्चे के जज्बे को सलाम कर रहा है। एक यूजर ने तो बच्चे की आर्थिक मदद की भी पेशकश कर डाली।