फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वर्नोन फिलैंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Tue, 28 Jan 2020 08:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेर्नोन फिलेंडर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वर्नोन फिलैंडर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले फिलैंडर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 64 टेस्ट खेले हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, अपने आखिरी मैच में फिलैंडर की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 1.3 ओवर ही फेंके और दूसरे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण बाहर जाना पड़ा। अपने आखिरी टेस्ट में वह दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके।

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 191 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। मैच के बाद फिलैंडर को टोकन देकर सम्मानित किया गया। आईसीसी ने भी उनका फोटो पोस्ट करते हुए उनके करियर रिकॉर्ड के बारे में ट्वीट किया।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि फिलैंडर ने सीरीज की शुरुआत में ही कह दिया था कि यह उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी और वह फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 34 साल के फिलैंडर ने अपने करियर में 64 टेस्ट, 30 वन-डे और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें