फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: धोनी की टीम को लगा तगड़ा झटका, CSK का स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर

Thu, 21 Mar 2019 07:23 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
csk - फोटो : file photo
आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च (शनिवार) से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को तगड़ा झटका लगा है। सीएसके का स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी साइड स्ट्रेन के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Lungi Ngidi - फोटो : file photo
आईसीसी वेबसाइट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर डॉ मोहम्मद मोसाजी का कहना है कि एन्गिडी जब श्रीलंका के खिलाफ न्यूलैंड्स में गेंदबाजी कर रहे थे तो वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तुरंत गेंदबाजी करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
Lungi Ngidi - फोटो : file photo
मोसाजी ने कहा, 'श्रींलका के खिलाफ जब वह आखिरी मैच में बॉलिंग कर रहे थे तो वह असहज थे। स्कैनिंग में मांसपेशी में खिंचाव का पता चला है। जिसके कारण आगामी विश्व कप को देखते हुए उन्हें चार सप्ताह तक आराम करने की आवश्यकता होगी।'
विज्ञापन

4 of 4
लुंगी एन्गिडी - फोटो : file photo
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी ने आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात मैचों में 14.18 की औसत से 11 विकेट हासिल किया था। इस दौरान उनका बेस्ट 4/10 था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें