टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम वन-डे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे। मगर दक्षिण अफ्रीका के एक बल्लेबाज ने 50 ओवर के मैच में 490 रन की पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।
ये भी पढ़ें: '13 नवंबर' का दिन कभी नहीं भूलते रोहित शर्मा, श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जी हां, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने अपने 20वें जन्मदिन का जश्न रिकॉर्ड पारी खेलकर मनाया। इस बल्लेबाज का नाम शेन डैड्सवेल है, जिन्होंने 18 नवंबर को अपने 20वें बर्थ-डे पर सिर्फ 151 गेंदों में 490 रन बना दिए। वो इस समय इन्टरनेट पर छाए हुए हैं।
(फोटो साभार- क्रिकट्रैकर)
शेन ने अपनी पारी के दौरान 57 छक्के और 27 चौके जमाए। शेन की तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम एनडब्लूयू पुके ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 677 रन का हिमालयीन स्कोर खड़ा किया। वैसे विकेटकीपर बल्लेबाज डैड्सवेल की पिछली पारियों पर नजर डालें, तो उन्होंने एक पारी में 42 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाया था।
डैड्सवेल ने एनडब्ल्यू पुके की ओर से खेलते हुए पारी का आगाज किया। और देखते ही देखते इस बल्लेबाज ने पॉच डॉर्प टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। डैड्सवेल ने अपनी तूफानी पारी में 57 छक्के उड़ाए, जबकि उनके खाते में 27 चौके रहे।
Insane batting in a 50-over club match in Potch. Is this ground the size of a postage stamp? And if CricInfo is to be believed, today is Dadswell's 20th birthday. pic.twitter.com/XwA2QzXkbK
— Ros Brodie (@ros_brodie) November 18, 2017
A 20 year old South African batsman Shane Dadswell made a record 490 in 151 balls, with 27 fours and 57 sixes! in a 50 over club game.
His side finally made 677/3 in 50 overs! https://t.co/ki1CU08SNK
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) November 18, 2017