फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डुआने ओलिवर' ने पाकिस्तान को हराया, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट जीता पहला टेस्ट

Fri, 28 Dec 2018 07:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
savpak
विज्ञापन

तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर (11 विकेट) की आक्रामक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन प्रोटियाज की टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


मेहमान टीम पाकिस्तान के 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए डुआने ओलिवर को मैन ऑफ द मैच से नावाजा गया। उन्होंने पहली पारी में 37 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में 59 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला ने सबसे अधिक 63 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम की शुरुआत अच्छी नही रही। शून्य के स्कोर पर एडेन मार्करम के रू में पहला विकेट गिरा। उन्हें हसन अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद डीन एल्गर और हाशिम अमला की जोड़ी ने पारी को संभाला और दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को आगे पहुंचाया। 
विज्ञापन


42वें ओवर की दूसरी गेंद पर एल्गर (50) रन बनाकर आउट हो गए। स दौरान उन्होंने 123 गेंदों पर 10 चौके की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए अमला और अल्गर के बीच 119 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद टेंबा बवुमा (13*) ने हाशिम अमला (63*) के सिथा मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अमला ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 148 गेंदों पर 11 चौके लगाए।

इससे पहले पाकिस्तान को दूसरी पारी में 190 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 181 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 223 रन बनाकर 42 रन की बढ़त हासिल की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें