फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका ने किया विजयी आगाज

Thu, 27 Sep 2012 12:18 AM IST
गॉल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी ट्वंटी-20 महिला वर्ल्ड कप के ग्रुप ‘बी’ मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज तृषा चेट्टी के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर विजयी आगाज किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए महज 80 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


‘मैन आफ द मैच’ चेट्टी ने 40 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 33 रन बनाए। ओपनर शांद्रे प्रिट्ज ने 14 और डेन वान नीकर्क ने नाबाद 15 रन बनाए। इससे पहले चेट्टी ने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की छह बल्लेबाजों को आउट करने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका ने अपने छह विकेट 34 रन तक ही गंवा दिए थे लेकिन दिलानी मेनादारा ने सर्वाधिक 24 और चमानी सेनेविरत्ना ने 14 रन बनाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सूसन बीनेड और वान नीकर्क ने दो-दो विकेट लिए

वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया
ग्रुप ‘बी’ के एक अन्य मैच में मध्यक्रम की बल्लेबाज डिएंद्रा डाटिन की नाबाद 58 रन की पारी से वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हरा दिया। वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 117 रन पर रोकने के बाद 18 ओवर में तीन विकेट पर जीत के लिए आवश्यक 118 रन जुटा लिए। वेस्ट इंडीज की शुरुआत हालांकि बेहद खराब रही और उसने पांच रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन डाटिन और ओपनर स्टेफनी टेलर (35) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन


टेलर 43 गेंदों में चार चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि डाटिन टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटी। उन्होंने 42 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लाप रहीं। टीम की सात बल्लेबाज दहाई के आंकडे़ तक भी नहीं पहुंच पाईं। वेस्ट इंडीज की ओर से टेलर, अनीसा मोहम्मद और शीमेनी कैंपबेल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें