दक्षिण अफ्रीका आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स चरण के महज औपचारिकता के मैच में यहां बाराबती स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगा। इस मैच का नतीजा कुछ भी हो, दोनों टीमें पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और बुधवार को होने वाले सुपर सिक्स मैच में प्रतिष्ठा बचाने के लिए भिड़ेंगी। फिलहाल श्रीलंका की टीम दो अंक के साथ लीग तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सुपर सिक्स चरण में अपने सभी मैच गंवाए हैं।
श्रीलंका का नेट रन रेट माइनस 2.636 है और कल टीम अगर जीत जाती है और उसके चार अंक भी हो जाते हैं तो भी उसे पांचवें स्थान के प्ले ऑफ के लिए ही खेलना होगा। सुपर सिक्स चरण में करारी शिकस्तों के बाद श्रीलंका का नेट रन रेट इतना कम हो गया है कि उसमें काफी इजाफा होने की संभावना बेहद कम है। दक्षिण अफ्रीका की स्थिति तो और खराब है। अगर टीम कल जीत भी दर्ज करती है तो उसके दो ही अंक होंगे और वह पांचवें स्थान से ऊपर नहीं पहुंच पाएगी। ऐसी स्थिति में टीम को पांचवें स्थान कके ले ऑफ में ही खेलना होगा।
2.37 करोड़ लोगों ने देखा महिला वर्ल्ड कप
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों 2.37 करोड़ लोगों ने देखा। वर्ल्ड कप 2013 के पहले दो मैचों के दर्शकों की संख्या सिडनी में 2009 में हुए पिछले महिला वर्ल्ड कप की तुलना में 9.5 गुना ज्यादा है। यह महिला क्रिकेट की भविष्य के लिए अच्छा है।