दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के घाकड़ बल्लेबाज धनंजय डि सिल्वा दर्द से कराहने लगे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
धनंजय डि सिल्वा और दिनेश चांदीमल की शानदार साझेदारियों की बदौलत श्रीलंका ने पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दोनों की इस शानदार साझेदारी में रूकावट तब आई जब डि सिल्वा 79 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके के साथ एक छक्का भी लगाया।
बता दें कि दोनों बल्लेबाजों के बीच 131 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। दरअसल, चाय के विश्राम से लगभग आधे घंटे पहले तेजी से रन चुराने की कोशिश में उनके बाएं कूल्हे में तेज दर्द उठ गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल गोल्फ कार्ट पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने खबर लिखे जाने तक 70.3 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिए हैं। दसुन शनाका छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चांदीमल ने 85 रन बनाए।