फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने हासिल किए दो मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केपटाउन में चल रहे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों को हासिल भले ही कुछ न हो लेकिन दो बल्लेबाजों हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स ने दो मुकाम हासिल किए।
विज्ञापन


2 जनवरी से शुरू हुआ यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर अग्रसर है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 629 रन पर पारी घोषित की थी। अफ्रीकी कप्तान ने मंगलवार को दोहरा शतक जड़ा। हालांकि 201 रन पर वह इंग्लैंड का शिकार हुए।

इंग्लैंड की ओर से ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 258 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 30 चौके और 11 छक्के लगाए थे। उनके साथ विकेटकीपर जॉनी बेरिसटाउ ने 150 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


जवाब में अफ्रीकी टीम शुरुआत में थोड़ा ढीली दिखी लेकिन कप्तान हाशिम अमला ने शानदार पारी खेलकर मैदान में लंगर डाल दिया।
विज्ञापन

अमला और एबी ने हासिल किया यह मुकाम

इंग्लैंड के 629 विशाल रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज स्टिआन वान झेल ने 4 और डीन इगर ने 44 रन बनाए। हालांकि उसके बाद एबी डीविलियर्स (88) और हाशिम अमला (नाबाद 178) ने तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। एबी ने टेस्ट में 8 हजार रन पूरे कर लिए जबकि अमला 7 हजार रन पूरे कर चुके हैं। एबी ने यह मुकाम 104 टेस्ट मैचों की 172 पारियों में जबकि अमला ने 90 मैचों की 152 पारियों में हासिल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें