फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियम गर्ग की फिफ्टी बेकार, भारतीय अंडर-19 टीम 2-1 से जीती सीरीज

Tue, 31 Dec 2019 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रियम गर्ग (52) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद भारतीय अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके भारतीय टीम 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर 192 रन की बना पाई।

विज्ञापन


गर्ग के अलावा तिलक वर्मा (25) और ध्रुव जुरेल (22) ही बीस का आंकड़ा पार कर सके। पिछले मैच के हीरो यशस्वी जयसवाल 16 रन ही बना पाए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोनाथन बर्ड ने नाबाद 88 रन की पारी खेली। एंड्रयू लोव ने 31 और जैक लीस ने 29 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम ने पहला मैच नौ और दूसरा आठ विकेट से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें