क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को आयरलैंड दौरे की घोषणा की। इस दौरे की शुरुआत इसी साल जुलाई में होगी। यहां प्रोटियाज टीम को आयरलैंड के खिलाफ तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत वन-डे से होगी।
दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। वन-डे के बाद टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। ऐसा पहली होगा जब दक्षिण अफ्रीकी टीम आयरलैंड दौरे पर एक से अधिक मैच खेलेगी। इससे पहले साल 2007 में प्रोटियाज टीमकेवल एक वन-डे मैच खेली थी।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा, 'पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम एक मैच से अधिक के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इससे पहले जून 2007 के दौरे पर उसने बेलफास्ट में एक वनडे खेला था।' दक्षिण अफ्रीका ने अब तक आयरलैंड को पांच वनडे में हराया है। आखिरी बार दोनों का सामना 2016 में आयरलैंड के एक मैच के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुआ था। दोनों टीमों ने आपस में एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।