दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार छठवीं टेस्ट सीरीज जीत है। मैच के चौथे दिन 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
हाशिम अमला ने सात चौकों के साथ 58 जबकि एबी डीविलियर्स ने चार चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले रोबिन पीटरसन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। पहली पारी में छह विकेट लेने वाले सईद अजमल ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए।