फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का एलान, एडेन मार्करम कप्तान; कगिसो रबाडा की वापसी

Fri, 02 Jan 2026 06:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

T20 World Cup 2026 South Africa Squad : टी20 विश्व कप 2026 के लिए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका टीम का एलान हो गया। एडेन मार्करम टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, कगिसो रबाडा चोट के बाद सफेद गेंद प्रारूप में वापसी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SA Squad for T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस साल होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। एडेन मार्करम इस टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, कगिसो रबाडा चोट के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। हैरानी की बात यह है कि ट्रिस्टन स्टब्स और रेयान रिकेल्टन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नए चेहरों को मौका
दक्षिण अफ्रीका टीम की चयन समिति ने टी20 विश्व कप के लिए कई नए चेहरों को स्क्वॉड में शामिल किया है। इनमें कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेन मफाका और जेसन स्मिथ शामिल हैं। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में पसली की चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे।

नौ फरवरी को शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका का अभियान
दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप डी में रखा गया है, जहां उनका सामना अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत नौ फरवरी को कनाडा के खिलाफ मुकाबले से अहमदाबाद में करेगी।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम
एडेन मार्करम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जॉर्जी, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेन मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा और जेसन स्मिथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें