दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के सेंचुरियन के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 190 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डुआने ओलिवर ने 59 रन देकर पांच विकेट झटके। इस इस को जीतने के लिए अब दक्षिण अफ्रीका को 149 रन की दरकार है।
इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 181 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 223 रन बनाकर ऑलऑउट हुई। पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम को 42 रन की बढ़त मिली।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरे दिन का खेल 127/5 से आगे बढ़ाई थी। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बवुमा 87 गेंदों पर 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 45 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी ने 4-4 विकेट झटके जबकि हसन अली को 2 विकेट मिले।
पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 96 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा शान मसूद ने 65 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ओलिवर के अलावा दूसरी पारी में रबाडा ने 3 और स्टेन ने 2 विकेट हासिल किए।