इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज एलान से पहले प्रोटियाज टीम को लुंगी एन्गिडी के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पुष्टि करते हुए बताया कि लुंगी एन्गिडी की मांसपेशियों में खिंचाव है और उनकी चोट ग्रेड-1 की है। उन्हें यह चोट मजांसी सुपर लीग प्लेऑफ से पूर्व अभ्यास के दौरान लगी थी।
इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीमः
फैफ डुप्लेसी (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, डीन एल्गर, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, पीटर मालन, एडेन मार्कराम, जुबैर हम्जा, एनरिज नॉर्टजे, डेन पैटरसन, एंडिले फेलुकवायो, वर्नेन फिलैंडर, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रूडी सेकंड, रॉसी वैन डार डुसेन।