फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvAUS: डीविलियर्स-रबाडा से हारी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका ने की सीरीज में धमाकेदार वापसी

Mon, 12 Mar 2018 08:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स और कागिसो रबाडा
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच कागिसो रबाडा (5 एवं 6 विकेट) और एबी डीविलियर्स (126* और 28) के धमाकेदार प्रदर्शनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को विकेट से हरा दिया है। पोर्ट एलिजाबेथ में मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 101 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल किया। 

विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 243 रन पर ऑलआउट हुई थी, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 382 रन बनाए थे। इसके बाद कागिसो रबाडा (6 विकेट) के कहर के सामने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 239 रन पर सिमटी। फिर प्रोटियाज टीम ने 22.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कप्तान फाफ डू प्लेसी 2* और थियुनिस डी ब्रुइन 15* रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। कंगारू टीम ने डरबन में हुआ पहला टेस्ट 118 रन से जीता था। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट 22 मार्च से केपटाउन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अफ्रीका ने इस तरह हिसाब किया बराबर

एबी डीविलियर्स
ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में ओपनर एडेन मार्करम (21) ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, उन्हें डीन एल्गर (5) का साथ नहीं मिला, जिन्हें लायन ने पवेलियन भेजा। फिर मार्करम को हेजलवुड ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर अफ्रीका को दूसरा झटका दिया।

यहां से हाशिम अमला (27) और एबी डीविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। मेजबान टीम जब जीत से 20 रन दूर थी, तब पैट कमिंस ने अमला को विकेटकीपर पैन के हाथों कैच आउट कराकर टेस्ट में अपना 50वां शिकार पूरा किया। अगले ओवर में एबी डीविलियर्स (28) को लायन ने बेनक्रॉफ्ट के हाथों झिलवाकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी के संकेत दिए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लायन ने दो जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला।

रबाडा से थर्राए कंगारू बल्लेबाज

कागिसो रबाडा
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 180/5 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कंगारू टीम आज अपने स्कोर में कुल 59 रन ही जोड़ सकी। दक्षिण अफ्रीका को दिन की पहली सफलता कागिसो रबाडा ने ही दिलाई। उन्होंने मिचेल मार्श (45) को क्लीन बोल्ड किया।

इसके बाद रबाडा ने जल्द ही पैट कमिंस (5) और मिचेल स्टार्क (1) को अपना शिकार बनाया। फिर लुंगी एनगिडी ने नाथन लायन (5) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका दिया। इसके बाद टिम पैन (28*) और जोश हेजलवुड (17) ने अंतिम विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। केशव महाराज ने हेजलवुड को एनगिडी के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने 54 रन देकर 6 विकेट लिए। केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

एबी डीविलियर्स
22 साल के कागिसो रबाडा ने एक टेस्ट में चौथी बार 10 या इससे अधिक विकेट लेने का कमाल किया। रबाडा ने इस मामले में पूर्व दिग्गज पाक तेज गेंदबाज वकार यूनिस के रिकॉर्ड की बराबरी की। 23 साल के होने से पहले दोनों गेंदबाजों ने चार बार एक टेस्ट में 10 या इससे अधिक विकेट लेने का कमाल किया।

एबी डीविलियर्स सीरीज में पहली बार किसी गेंदबाज द्वारा आउट हुए। उन्हें दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाथन लायन ने पवेलियन भेजा। इससे पहले वह पहले टेस्ट की एक पारी में रनआउट हुए जबकि एक पारी में नॉट आउट रहे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में डीविलियर्स नॉट आउट रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें