फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेन ने कपिलदेव को पछाड़ा, द. अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका 191 रन पर ढेर

Thu, 14 Feb 2019 11:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेल स्टेन और कपिलदेव
विज्ञापन

तेज गेंदबाज डेल स्टेन (4/48) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को 191 रन पर ढेर कर दिया। कुसल परेरा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। पहली पारी में 44 रन की बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 126 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 170 रन की कर ली है। डू प्लेसिस 25 और डि कॉक 13 रन बनाकर खेल रहे थे। 

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। श्रीलंका ने दूसरे दिन 1 विकेट पर 49 रन से आगे खेलना शुरू किया।

कपिलदेव को पछाड़ा : स्टेन के अब कुल 437 विकेट हो गए। स्टेन ने भारतीय दिग्गज कपिलदेव (434 विकेट) को पीछे छोड़ दिया जबकि इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की बराबरी कर ली है। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह सातवें स्थान पर हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें