फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच ने सकारात्मक पहलुओं को याद किया, बोले- सही दिशा में टीम

Thu, 06 Mar 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

ग्रुप बी में शीर्ष पर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 50 रन से हार गई। वाल्टर ने कहा कि इस हार के बावजूद उनकी टीम के लिए इस प्रतियोगिता में कई सकारात्मक चीजें भी रहीं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसका विजयी अभियान न्यूजीलैंड ने समाप्त किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर करीब आकर आईसीसी खिताब जीतने से चूक गई। हालांकि, टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर का मानना है कि 2027 में घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम सही राह पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा था दक्षिण अफ्रीका 
ग्रुप बी में शीर्ष पर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 50 रन से हार गई। वाल्टर ने कहा कि इस हार के बावजूद उनकी टीम के लिए इस प्रतियोगिता में कई सकारात्मक चीजें भी रहीं। वाल्टर ने कहा, आपने देखा होगा कि हमने जो मैच जीते उनमें हमने अच्छी साझेदारियां निभाई। हमारे पास बल्लेबाजी में अच्छा योगदान देंगे वाले खिलाड़ी हैं। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो मुझे लगता है कि हमने अपनी सटीकता में बहुत सुधार किया है। हमारे तेज गेंदबाजों ने बहुत सटीक गेंदबाजी की।
विज्ञापन

वाल्टर बोले- खिताब जीतने पर निगाहें 
वाल्टर ने कहा, यह कुछ ऐसा है जिस पर हम वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम जो भी मैच खेल रहे हैं उसमें हमें सीखने का मौका मिल रहा है। हम छोटे-छोटे सबक लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह सबक बेहद कड़ा है। आप इससे थोड़ा बेहतर प्रयास की उम्मीद करते हैं क्योंकि इससे हमारा अभियान समाप्त हो गया है। हम निश्चित रूप से यहां-वहां की छोटी-छोटी चीजों से सीखते रहेंगे। हम बेहतर कर सकते हैं। हम अब भी एक टीम के रूप में विकसित हो रहे हैं। मेरे दिमाग में किसी तरह का संदेह नहीं है। वनडे विश्व कप में अभी ढाई साल का समय है और हमारी निगाह खिताब जीतने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें