गौरतलब है कि इस मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के आगे 289 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक अफ्रीकी टीम को 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 25.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर जीत हासिल की।
बारिश ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज
शिखर धवन की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस मैच में धवन ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लाजवाब 75 रन बनाए। वहीं चौथे वनडे में वापसी करने वाले एबी डीविलियर्स ने 26 रन की पारी खेली।