फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत में 15 साल का इंतजार खत्म करने को बेताब द. अफ्रीका, महाराज बोले- यह हमारा सबसे कठिन दौरा होगा

Wed, 12 Nov 2025 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

महाराज ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कुछ वर्षों में उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'हमने एशिया के कई हिस्सों में जीत हासिल की है। अब भारत में जीतने की हमारी टीम के अंदर गहरी इच्छा और भूख है।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद - फोटो : Keshav Maharaj Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने साफ कहा है कि उनकी टीम भारत में 15 साल से टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है और अब इस बार वे इस सूखे को खत्म करने के लिए बेताब हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मुकाबला कोलकाता में और दूसरा गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन


महाराज ने कहा, 'हम भारत को उसकी धरती पर हराने के लिए वास्तव में बहुत उत्सुक हैं। यह हमारे लिए सबसे कठिन दौरों में से एक है और खुद को परखने का बड़ा मौका भी। इससे हमें अपनी असली ताकत का अंदाजा मिलेगा।'
Trending Videos

'उपमहाद्वीप में सुधार, अब भारत में जीत की तीव्र इच्छा'
महाराज ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कुछ वर्षों में उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'हमने एशिया के कई हिस्सों में जीत हासिल की है। अब भारत में जीतने की हमारी टीम के अंदर गहरी इच्छा और भूख है।' दक्षिण अफ्रीका को भारत में पिछली दो टेस्ट सीरीज (2015 और 2019) में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, उनकी टीम ने हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत में स्पिन की भूमिका सीमित रहने की उम्मीद
महाराज का मानना है कि भारत की पिचें उतनी स्पिन-अनुकूल नहीं होंगी, जैसी हाल ही में पाकिस्तान में थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए बहुत मददगार होंगी। हां, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिलेगी, लेकिन शुरुआत में विकेट अच्छे और संतुलित रहेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत को शायद अब पारंपरिक टेस्ट विकेट ज्यादा पसंद हैं। अगर आपने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत की पिछली सीरीज देखी हो, तो वहां मुकाबले चौथे और पांचवें दिन तक चले। इससे साफ है कि भारत अब प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ पिचें तैयार कर रहा है।'
विज्ञापन

टीम इंडिया की तारीफ और रणनीति पर संकेत
महाराज ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'भारत एक शानदार टीम है, जिसने बदलाव के दौर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वे अब अच्छे विकेटों पर खेलने का आनंद लेते हैं।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान में दूसरे टेस्ट में मिली सफलता की लय को इस सीरीज़ में भी जारी रखना चाहती है। महाराज ने कहा, 'टॉस का परिणाम जो भी हो, हम पूरी कोशिश करेंगे कि मुकाबला अपने पक्ष में करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें