फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नहीं होगा 2019 IPL, जानिए किस देश में खेला जाएगा

Mon, 08 Jan 2018 12:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IPL 2018 Retention - फोटो : File
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने पिछले एक दशक में जो भी टूर्नामेंट आयोजित कराया है उसमें से 2009 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बेस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन


एक बार फिर ऐसी रिपोर्ट्स मिली है कि दस साल के बाद आईपीएल का आयोजन एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में होगा। अभी कागजों पर तो यह तय नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय बोर्ड इसकी योजना में जुट गया है। दरअसल, 2019 में भारत में चुनाव होना है, जिसकी वजह से हो सकता है कि आईपीएल कुछ दिनों के लिए बाहर आयोजित करना पड़े।

अगर चुनाव होते हैं तो बीसीसीआई के पास दो ही विकल्प बचेंगे। अगर पूरा टूर्नामेंट देश के बाहर शिफ्ट करना पड़ता है तो आईपीएल को या तो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कराया जाएगा, जैसे 2009 में किया गया था। अगर टूर्नामेंट को कुछ दिनों के लिए शिफ्ट करना पड़ा तो आईपीएल को फिर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी हिंट, दक्षिण अफ्रीका हुआ बेहद उत्साहित

आईपीएल
वैसे संभावना यह भी बन सकती है कि अगर चुनाव जल्दी हो गए तो फिर पैसों से भरी लीग देश में ही हमेशा की तरह आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई ने इसके हलके से संकेत दिए हैं, जबकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका इसे लेकर काफी उत्सुक है।

दक्षिण अफ्रीका में भी आम चुनाव 2019 में होना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मार्च से जुलाई के बीच वहां चुनाव हो जाएंगे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका बोर्ड मना रहा है कि भारत में चुनाव अप्रैल और मई में हो ताकि उसे आईपीएल आयोजित कराने की जिम्मेदारी मिले। 

बीसीसीआई के लिए 2019 आईपीएल वैसे ही बुरे सपने जैसा बनते जा रहा है क्योंकि 2019 में 50 ओवर का आईसीसी वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढा समिति की सिफारिशों के मुताबिक भारतीय बोर्ड को इस बात का ख्याल रखना होगा कि आईपीएल और वर्ल्ड कप के बीच 15 दिन का अंतर होना चाहिए। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नियम भी है कि हिस्सा लेने वाली टीमें दो महीने पहले से आ जाएं।

वर्ल्ड कप की तय समयसीमा और लोढा समिति की सिफारिशों को समझते हुए बीसीसीआई अभी से ऐसी योजना बनाने में जुट गया है कि टूर्नामेंट 15-20 दिन में खत्म कर दिया जाए। सूत्रों से जानकारी मिली है कि यही वजह है कि आईपीएल को देश से बाहर अगर आंशिक रूप से भेजना पड़े तो फिर यूएई में टूर्नामेंट आयोजित कराया जा सकता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें