फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brevis-Kohli: ब्रेविस ने तोड़ा कोहली का ये रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sun, 17 Aug 2025 09:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्न्स

सार

ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 26 गेंदों पर एक चौका और छह छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। ब्रेविस अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : Proteas Men
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्रेविस ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में 41 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि तीसरे मैच में 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाने में सफल रहे। ब्रेविस ने 26 गेंदों पर एक चौका और छह छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। ब्रेविस अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रेविस ने हार्डी पर जड़े लगातार चार छक्के 
ब्रेविस ने इस मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर टी20 में 10 पारियों में 12 छक्के लगाए हैं। ब्रेविस अब उनसे आगे निकल गए हैं जिन्होंने तीन पारियों में ही 14 छक्के लगा दिए हैं। अपनी पारी के दौरान ब्रेविस ने आरोन हार्डी पर लगातार चार छक्के जड़े। हालांकि, भले ही वह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 

ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया जिसकी मदद से कंगारूओं ने दो विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 173 रन बनाकर मैच तथा सीरीज अपने नाम कर ली। 
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एक बार फिर डेवाल्ड ब्रेविस की धुआंधार बल्लेबाजी देखने मिली। ब्रेविस के अलावा वान डेर डुसेन ने 26 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे नाबाद 38 रनों की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 170 रन का स्कोर पार करने में सफल रही। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल और मार्श के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें