भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए ये एक खुशखबरी हो सकती है। अगर भारत सरकार मंजूरी देती है तो इस बात की संभावना है कि 24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक संक्षिप्त सीरीज खेल सकती हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वस्त सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने कहा कि सीरीज की संभावित तारीखों को लेकर बातचीत हुई है। ऐसे में ये संभव है कि दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैच और दो टी-20 मैच कराए जाएं।
सूत्रों के मुताबिक ये सीरीज श्रीलंका में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए दोनों बोर्ड ऐसी योजना बनाने की कोशिश में हैं जिससे दोनों टीमें न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के अपने दौरे पर वहीं से सीधे रवाना हो सकें।
सूत्रों का ये भी कहना है कि भारत-पाक सीरीज से पहले बीसीसीआई की योजना ये भी है कि वो अपने खिलाड़ियों को 10 से 12 दिनों का आराम दे सके।