चयन समिति की कार्यनीति के बारे में सौरव गांगुली ने कहा, 'पिछले दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज में टीम इंडिया में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं किया गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने सही नीति के तहत काम किया है।'
टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश गांगुली ने कहा, 'टीम के लगभग सभी युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। खासतौर पर मनीष पांडे और हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को दरकिनार नहीं किया जा सकता। अभी इन खिलाड़ियों को और मौके देने होंगे, ताकि ये खुद को साबित कर
हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ी बन सकें।'
टीम इंडिया की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के बारे में चर्चा करते हुए गांगुली ने कहा, 'महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही के कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिर मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुरुष क्रिकेट टीम ज्यादा बेहतर और मजबूत है। हालांकि
हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ी ने महिला क्रिकेट टीम का स्तर उठाने में काफी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन फिलहाल पुरुष टीम उनसे आगे है।'