फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंग्लैंड में जीतना है तो बल्लेबाजों को बनाने होंगे रन'

Wed, 25 Jul 2018 11:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया को अगर इंग्लैंड में सीरीज जीतनी है तो बल्लेबाजों का रन बनाने होंगे। उन्होंने कहा, 'यह बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। आपको टेस्ट क्रिकेट  में 400 रन तो बनाने होते हैं। यदि पहली पारी में आप 400 का आंकड़ा छू लेते हो तो जीत आसान हो जाती है।'

विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एक अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें कप्तान विराट कोहली उस शख्स की तरह हैं जो अपनी टीम को बेस्ट बनाने के मिशन पर हैं।

उन्होंने कहा, 'जब विराट खेलते हैं तो चाहे कोई भी हो वो उसे बल्लेबाजी करते हुए देखेंगे। यह उनका असर है। जब आप उनको देखेंगे तो आपको लगेगा कि उनके पास एक मिशन है अपनी टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने का। टीम में फिटनेस सबसे आगे है। टीम में यो-यो टेस्ट है। लोगों ने इसकी आलोचना की थी, लेकिन इस टेस्ट के पीछे वजह है। अब क्रिकेट फिटनेस पर आधारित हो गया है। कई वर्षों में खेल बदला है। मुझे विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं और पूरे देश को उन पर विश्वास है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें