फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को चाहिए जीत, पुजारा अब तीसरे नहीं बल्कि इस क्रम पर आएंगे बल्लेबाजी करने!

Wed, 25 Jul 2018 11:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया नए जोश के साथ तैयार है। तैयार है फिरंगियों से लोहा लेने के लिए। अंग्रेजों से दोगुना लगान वसूलने के लिए। तैयार है मिशन इंग्लैंड के लिए। डगर मुश्किल है। कम से कम 2014 का पिछला दौरा तो यही बताता है। मगर लंबे समय से इंग्लैंड में होना और वहां के हालातों में ढल जाना इस बार थोड़ी आस जगाती है।

विज्ञापन


फिर इस बार भारतीय बल्लेबाज विशेष रणनीति के तहत इंग्लैंड पहुंचे हैं। कुछ टी-20 और फिर वनडे सीरीज में खेले फिर जो कुछ इस दौरे का हिस्सा नहीं थे वो काउंटी में खुद को मांजते रहे। केएल राहुल, मुरली विजय और शिखर धवन के रूप में टीम के पास सलामी बल्लेबाजी में अच्छा विकल्प है तो तीसरे और चौथे और पांचवे क्रम में चेतेश्वर, कोहली और रहाणे जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में टीम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले पुजारा पिछले इंग्लैंड दौरे को जेहन में रखे हुए हैं तभी तो पहले से ही इंग्लैंड में यार्कशायर की ओर से काउंटी में खेल रहे हैं। दरअसल पिछले दौरे में उनके बल्ले से 10 पारियों में 22.20 के औसत से महज 222 रन निकले थे, जिसमें उनका सर्वोच्च 55 का स्कोर था।
विज्ञापन


पुजारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बल्लेबाजी क्रम के बदलने के कुछ संकेत दिए हैं। राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े उत्तराधिकारी माने जाने वाले चेतेश्वर बताते हैं कि इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण स्थान है क्योंकि आपको मौसम और सीमिंग के हिसाब से खेलना होता है। 

अपनी खास रणनीति से भी पुजारा ने इशारों-इशारों में पर्दा उठाया। दरअसल भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में नंबर तीन पोजिशन उनके लिए आरक्षित है। कहने का तात्पर्य है कि न सिर्फ यह क्रम उन्हें रास आता है बल्कि वह रन भी बनाते हैं। मगर पुजारा ने दबी जुबां से बता ही दिया कि केएल राहुल को तीन नंबर पर खिलाया जाएगा और वह नंबर चार पर बैटिंग करेंगे।

बहरहाल देखना होगा कि कौन सा बल्लेबाज किस क्रम पर बल्लेबाजी करने आता है और क्या कप्तान विराट कोहली-रवि शास्त्री की जुगलबंदी 1 अगस्त से शुरू होने वाले एजबस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को फतह हासिल करा पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें