फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कप्तान ने कहा, धोनी के चयन की उम्मीद नहीं थी, पंत को मौके देने जरूरी

Sun, 01 Sep 2019 02:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी-ऋषभ पंत
विज्ञापन

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के चुने जाने की उम्मीद नहीं थी और टीम प्रबंधन ने युवा ऋ षभ पंत को चुनकर एकदम सही फैसला लिया है । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 बरस के धोनी के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। 

विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उनका चयन होगा। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से ही संकेत मिल गया कि वे पंत को और मौके देना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि जब धोनी भी युवा थे, तब उन्हें मौके दिए गए।

गांगुली ने हालांकि कहा कि यह पेचीदा स्थिति है जिससे कप्तान विराट कोहली को निपटना होगा। उन्होंने कहा, ‘विराट की भूमिका काफी अहम है कि धोनी से क्या कहना है। यह कहना मुश्किल है कि उनकी धोनी से क्या अपेक्षायें हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि धोनी के संन्यास को लेकर अटकलबाजी होनी चाहिए।’ 
विज्ञापन


 गांगुली ने कहा कि,

हर क्रिकेटर के जीवन में ऐसा पल आता है । हर खिलाड़ी के जीवन में। माराडोना, संप्रास, तेंदुलकर और अब धोनी। आप उस उम्र में पहुंच जाते हैं कि ऐसी स्थिति आती है ।

 
पंत की तुलना धोनी से नहीं होनी चाहिए 

गांगुली ने यह भी कहा कि पंत की तुलना धोनी से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा ,‘ वह एम एस धोनी नहीं है और ना ही अगले तीन चार साल में बन जाएंगे। धोनी को ‘द एम एस धोनी’ बनने में 15 साल लगे। वह भारतीय क्रिकेट की खास जमात का हिस्सा हैं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें