फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की टीम से क्यों नहीं खेले गांगुली, अब जाकर खुला 'राज'

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की संयुक्त रुप से शुरू की गई क्रिकेट- ऑल स्टार लीग में रिटायर ले चुके दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज में वॉर्न की टीम सचिन की टीम से 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा मैच 11 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


पहले मैच में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपनी टीम के कप्तान सचिन ब्लास्टर्स से खेलने वाले थे लेकिन नहीं खेल सके। गांगुली ने मैच न खेलकर कोलकाता की फ्लाइट से वापस देश लौट आने का फैसला क्यों लिया? इसके पीछे का राज खुल गया है।

मामला थोड़ा दिलचस्प और मजाकिया है। दरअसल, सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक पता लगा है कि गांगुली टीम की ओर से ओपनिंग करना चाहते थे। गांगुली ने सचिन को मैसेज किया था कि वह टीम की ओर से ओपनिंग करना चाहते हैं अगर उन्हें यह मौका नहीं मिला तो वापस कोलकाता चले जाएंगे।
विज्ञापन


इस पर सचिन ने भी उन्हें लाजवाब जवाब दिया था। गांगुली के सवाल पर सचिन का ट्वीट पढ़िए।
विज्ञापन

सचिन ने दिया गांगुली को जवाब

सौरव गांगुली ने सचिन से कहा था कि अगर उन्हें ओपनिंग नहीं मिली तो वह मैच के लिए खेलेंगे। इस पर सचिन ने उन्हें जवाब दिया, "दादा आपकी रिक्वेस्ट ले ली गई है। देखते हैं क्या होता है?"।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को अमेरिका में हुए ऑल स्टार लीग के पहले मैच में सचिन ब्लास्टर्स की ओर से खुद सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने ओपनिंग की थी। दोनों के बीच पहले विकेट ‌के लिए 85 रनों की साझेदारी बनी थी। जबकि गांगुली ने इस मैच में हिस्सा नहीं लिया था। यह मैच शेन वॉर्न की टीम ने 6 विकेट से जीता था।

Dada your application for the opener's position is being processed!Hope the off drive is coming from the sweet spot @T20AllStars @ShaneWarne— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 4, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें