फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly News: गांगुली का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, CCU से निजी कमरे में किया गया शिफ्ट

Fri, 29 Jan 2021 10:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल बेहतर है। शुक्रवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से एक निजी कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्होंने गुरुवार को एक अच्छी नींद ली।

विज्ञापन

 

बता दें कि गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद गुरुवार को दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए। मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया था।

गांगुली एक महीने के अंदर दूसरी बार सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने तीन सप्ताह पहले भी अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं, जिनके लिए स्टेंट लगाए गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले सात जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। साथ ही साथ बेहतर सुविधाओं के लिए डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद किया था। लगभग हफ्ते भर अस्पताल में रहने के बाद 48 वर्षीय गांगुली घर में आराम कर रहे थे। घर जाने के बाद भी वह मेडिकल टीम से संपर्क में थे। एक से दो हफ्ते के बीच में दादा की एक और एंजियोप्लास्टी होने की भी खबर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें