खबरों की माने तो साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले गांगुली को बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी। इसके बाद उस समय यह भी चर्चा चली कि गांगुली को पीएम मोदी भारत के खेल मंत्री बनाने की चाहत में हैं।
बहरहाल, गांगुली ने हमेशा से ही राजनीति में जाने की बात को नकारा है। उन्होंने हमेशा अपनेआप को राजनीति से दूर रखने की कोशिश की है। हालांकि, साल 2014 में बीजेपी की तरफ से मिले उस ऑफर पर बातचीत करते हुए गांगुली ने कहा, 'हां, बीजेपी ने मुझे पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था, लेकिन मैनें उसे ठुकरा दिया। मुझे ऑन फील्ड साथी सचिन तेंदुलकर की तरह राज्यसभा की भी पेशकश की गई थी, लेकिन मेरा उत्तर समान था। मेरी जगह क्रिकेट मैदान है न कि पार्लियामेंट।'