फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की सुनहरी यादें होंगी ताजा: मुंबई में दिखेगी गांगुली की ऐतिहासिक जर्सी, सचिन-धोनी की निशानी भी शामिल

Fri, 06 Nov 2026 11:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में लॉर्ड्स की बालकनी में लहराई गई ऐतिहासिक जर्सी मुंबई के एमसीए शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएगी। 14, 15 और 17 नवंबर को आयोजित विशेष प्रदर्शनी में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले से जुड़ी यादगार वस्तुएं भी देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल की यादें एक बार फिर ताजा होने जा रही हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की वह ऐतिहासिक जर्सी, जिसे उन्होंने लॉर्ड्स की बालकनी में लहराकर जीत का जश्न मनाया था, अब मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएगी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के संयुक्त प्रयास से यह विशेष प्रदर्शनी एमसीए शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय में लगाई जाएगी। प्रदर्शनी 14, 15 और 17 नवंबर को आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों से जुड़ी यादगार वस्तुओं को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सचिन, धोनी और द्रविड़ की यादगार वस्तुएं भी होंगी शामिल
गांगुली की ऐतिहासिक वनडे जर्सी के अलावा प्रदर्शनी में सचिन तेंदुलकर का वनडे स्वेटर, महेंद्र सिंह धोनी की वनडे जर्सी, राहुल द्रविड़ की टेस्ट जर्सी और अनिल कुंबले की वनडे कैप भी रखी जाएगी। इसके साथ ही 1982 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए जुबली टेस्ट मैच का एक पदक भी प्रदर्शित किया जाएगा। ये सभी ऐतिहासिक वस्तुएं लॉर्ड्स स्थित एमसीसी संग्रहालय में संरक्षित हैं और भारतीय क्रिकेट के यादगार खिलाड़ियों तथा महत्वपूर्ण पलों से जुड़ी हुई हैं।

एमसीसी ने जताई खुशी, एमसीए अध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त
एमसीसी के प्रवक्ता ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि क्लब मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने संग्रह की कुछ अनमोल वस्तुएं प्रदर्शित करने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि एमसीसी संग्रहालय ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के जुनून और खेल के प्रति उनके लगाव को ध्यान में रखते हुए अपने संग्रह को लगातार समृद्ध किया है। वहीं, एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने इस सहयोग के लिए एमसीसी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों का खेल के समृद्ध इतिहास से गहरा जुड़ाव है। यह प्रदर्शनी उन्हें भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं को देखने का अनूठा अवसर देगी।
विज्ञापन

क्रिकेट विरासत को संजोने की एमसीए की पहल
एमसीए इस संग्रहालय को क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित करना चाहता है। इसके तहत मुंबई, भारतीय और विश्व क्रिकेट की विरासत से जुड़ी यादगार वस्तुओं को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने पर जोर दिया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में एमसीसी की ऐतिहासिक वस्तुओं के साथ संग्रहालय में मौजूद अन्य यादगार चीजें भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें