सेहत में सुधार की कामना की
गांगुली ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि इमरान की सेहत में सुधार हो और उन्हें सही इलाज मिले। उन्होंने पाकिस्तान को विश्व मंच पर पहचान दिलाई, पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर। इसलिए मुझे यकीन है कि उनका ध्यान रखा जाना चाहिए और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।
पूर्व कप्तानों ने लिखा, हम क्रिकेटर होने के नाते निष्पक्ष खेल, सम्मान और गरिमा के मूल्यों को समझते हैं। इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने 1992 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो कौशल, नेतृत्व और खेल भावना का प्रतीक थी। क्रिकेट हमेशा देशों के बीच सेतु का काम करता रहा है। मैदान पर प्रतिस्पर्धा खत्म होने के बाद सम्मान कायम रहता है। हम संबंधित अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करें।
पूर्व कप्तानों में ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट भी शामिल हैं।