फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बनने पर मुश्किल में सौरव गांगुली, लोकपाल ने भेजा नोटिस

Tue, 02 Apr 2019 06:50 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sourav ganguly - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डीके जैन को सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकाराव की दो शिकायतें मिली है, जिसमें कहा गया है कि 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में मेहमान टीम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे जबकि वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। इसे देखते हुए डीके जैन ने गांगुली को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बंगाल के दो क्रिकेट प्रशंसक रंजीत सील और बास्वती शांतुआ ने लोकपाल डी के जैन को पत्र लिख कर कहा है कि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स की सलाहकार की भूमिका निभाना हितों के टकराव का मामला है। गांगुली ने हालांकि दिल्ली की टीम से जुड़ने से पहले साफ किया था कि उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) से इसकी मंजूरी ले ली थी और इसमें 'हितों के टकराव' का मसला नहीं है।

एक शिकयतकर्ता का पत्र पीटीआई के पास भी है जिसमें लिखा है, 'यह कैसे संभव है कि केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 12 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में गांगुली सीएबी अध्यक्ष के तौर पर स्थानीय फ्रेंचाइजी को प्रशासनिक मदद करेंगें तो वही वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे।'
विज्ञापन


इस मामले में गांगुली की प्रतिक्रिया नहीं मिल लेकिन उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें हितों के टकराव का कोई भी मसला नहीं है। उन्होंने कहा, 'गांगुली ने सीओए से अनुमति ले रखी है। और मैं यह साफ करना चाहूंगा कि वह 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में मौजूद रहेंगे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें