दिल के हल्के दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की शनिवार को सर्जरी हुई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर्स ने तीन जगह ब्लॉकेज ठीक करने के लिए एंजियोप्लास्टी की। अब सोमवार को मेडिकल बोर्ड की मीटिंग में उनके इलाज के अगले पड़ाव पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।