फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganguly CAB Chief: सौरव गांगुली निर्विरोध चुने गए बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, छह साल बाद सीएबी में हुई वापसी

Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली ने ईडन गार्डन्स की दर्शक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया और बताया कि उनका लक्ष्य दर्शक क्षमता को एक लाख तक करना है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सोमवार को निर्विरोध बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष चुने गए हैं। गांगुली को सीएबी की वार्षिक आम बैठक के दौरान अगला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने छह साल बाद राज्य क्रिकेट संघ में वापसी की है। इससे पहले वह 2015 से 2019 तक सीएबी के अध्यक्ष रह चुके हैं। फिर उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष पद संभाला था। गांगुली की अगुआई वाला पूरा पैनल निर्विरोध चुना गया। इसमें बबलू कोलाय (सचिव), मदन मोहन घोष (संयुक्त सचिव), संजय दास (कोषाध्यक्ष) और अनु दत्ता (उपाध्यक्ष) शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos

ईडन गार्डन्स की दर्शक क्षमता बढ़ाने पर जोर 
अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली ने ईडन गार्डन्स की दर्शक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया और बताया कि उनका लक्ष्य क्षमता को करीब एक लाख तक करना है। इसके अलावा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के मैचों की मेजबानी हासिल करना भी है। उन्होंने यह भी वादा किया कि 14 नवंबर को जब भारत विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा, तो ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट की वापसी सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगे।

गांगुली ने बड़े भाई स्नेहाशीष की जगह ली
गांगुली 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। इस 53 साल के पूर्व बल्लेबाज ने अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का स्थान लिया, जिन्हें छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ना पड़ा। गांगुली ने कहा कि उनकी तात्कालिक जिम्मेदारी नवंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी करनी होगी। यह 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक दिन रात्रि टेस्ट मैच के बाद ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट होगा। गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए भारत में गुलाबी गेंद से दिन रात्रि टेस्ट की शुरुआत की थी। गांगुली ने उम्मीद जतायी की भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ईडन गार्डन्स में उपलब्ध सुविधाओं का लुत्फ उठाएगी।
विज्ञापन

बीसीसीआई की एजीएम में सीएबी का प्रतिनिधित्व करेंगे गांगुली
ईडन गार्डन्स के अगले साल के टी20 विश्व कप के कुछ अहम मैचों की मेजबानी करने की उम्मीद है, जिसमें एक संभावित सेमीफाइनल भी शामिल है। गांगुली ने कहा कि उनकी बीसीसीआई के नए टीम सदस्यों के साथ जल्द ही चर्चा होगी। गांगुली रविवार को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में सीएबी का प्रतिनिधित्व करेंगे। गांगुली ने ईडन गार्डन्स की क्षमता बढ़ाने की अपनी योजनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना अगले साल की वैश्विक प्रतियोगिता के बाद ही आकार लेगी। यह विस्तार योजना अगर अगले साल के टी20 विश्व कप के बाद साकार होती है, तो ईडन गार्डन्स देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा। वर्तमान में अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम 1.32 लाख सीटों की क्षमता के साथ देश का सबसे बड़ा स्टेडियम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें