टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
सौरव गांगुली की नई आत्मकथा 'ए सेंचुरी इज नॉट इनफ' में उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। इन्हीं में से एक रोचक किस्सा उस वक्त का सामने आया है, जब
टीम इंडिया 2004 में
पाकिस्तान के दौरे पर थी। इस दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व सौरव गांगुली ही कर रहे थे और वन-डे सीरीज 3-2 से जीतने में भी कामयाब रहे थे।
गांगुली ने इस दौरे के एक किस्से को अपनी किताब में वर्णन करते हुए लिखा है, 'हम लाहौर के पर्ल्स कॉन्टिनेंटल होटल में रुके हुए थे। हर वक्त हमारे आस-पास सुरक्षा का बड़ा ही टाइट घेर रहता था। लेकिन एक रात मेरे कुछ साथी लाहौर के मशहूर फूड स्ट्रीट जाने का प्लान बना रहे हैं। उन्हें वहां पर कबाब और तंदूर डिश खाना खाना है।
टोपी पहनी और पिछले दरवाजे से निकल गया
सौरव गांगुली
- फोटो : File
उन्होंने इस किताब में उस रात को याद करते हुए लिखा, 'मैंने उस रात बिना सुरक्षा अधिकारियों को बताए जाने की योजना बनाई। अपने इस प्लान के बारे में मैंने सिर्फ टीम के मैनेजर रतनाकर शेट्टी को बताया था। इसके बाद मैंने एक टोपी पहनी और फिर पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गया।'
आप बिल्कुल गांगुली की तरह लगते हैं
सौरव गांगुली
- फोटो : File
फूड स्ट्रीट पहुंचने के बाद मुझे वहां पर एक व्यक्ति ने पहचान लिया था और पूछने लगा 'अरे आप सौरव गांगुली हो न?' मैंने किसी तरह अपनी आवाज बदलकर उससे कहा नहीं तो। इसके बाद वह यह कहकर चला गया कि आप बिल्कुल उनकी तरह लगते हैं।
दुकानदार ने किया पैसे लेने से इनकार
सौरव गांगुली
- फोटो : File
हम अपना डिनर खत्म कर ही चुके थे कि वहां मौजूद भारतीय पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने मुझे देख लिया और वह चिल्लाने लगे सौरव, सौरव। इसके बाद कुछ लोगों की भीड़ हमारी ओर आने लगी और मैं घबरा भी गया था। हम भीड़ से घिर चुके थे। मैंने खाने का बिल चुकाकर वहां से निकलना चाहता था लेकिन दुकानदार ने बिल लेने से इनकार कर दिया।
पाकिस्तान को भी चाहिए आपके जैसा कप्तान
सौरव गांगुली
- फोटो : File
दुकानदार ने गांगुली से कहा, 'हमें भी आपके जैसे ही अटैकिंग कप्तान की जरुरत है।' इसके बाद हम वहां से किसी तरह होटल की तरफ निकले। रास्ते में जाते वक्त भी एक बाइक हमारी ओर तेजी से आ रही थी और हमें कार का शीशा नीचे करने को कह रहे थे। लेकिन कार में सवार में दूसरे लोगों ने मुझे ऐसा करने से मना कर दिया और कहने लगे हो सकता है उनके पास बम हो। लेकिन वह लगातार कह रहे थे कि सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।
मुशर्रफ ने किया फोन, कहा- एडवेंचर पर न निकलें
सौरव गांगुली
- फोटो : File
जब इस बात की जानकारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ को चली तो उन्होंने मुझे बात करते हुए कहा, 'अगली बार आप जब भी बाहर जाएं तो प्लीज सुरक्षा अधिकारियों को जरूर बताएं ताकि हम आपको सुरक्षा दे सकें लेकिन प्लीज करके एडवेंचर पर न निकलें।'